Bihar Bandh: पटना में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता झंडा लेकर बीच सड़क पर बैठीं, नारे लगाए- राहुल गांधी होश में आओ

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Sep 2025 9:18 AM

विज्ञापन

पटना में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Bihar Bandh: पटना में सुबह-सुबह बिहार बंद का असर दिखने लगा. खासकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. हाथों में बीजेपी का झंडा लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं. बीच सड़क पर बैठकर जोर-जोर से नारे लगाए- राहुल गांधी होश में आओ...

विज्ञापन

Bihar Bandh: बिहार बंद का असर पटना में जोर शोर से दिखने लगा. हाथों में झंडा लेकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारे लगाए. बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं में इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार आक्रोश दिखा. पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर महिलाओं ने खूब नारे लगाए- राहुल गांधी होश में आओ, होश में आओ…

पटना के इनकम टैक्स पर महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पटना में विरोध के दौरान महिला कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही बैठ गई. इसके अलावा भी इनकम टैक्स गोलंबर की कई तस्वीरें आई जिनमें देखा गया कि बीजेपी के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर सड़क पर उतरे. इसके साथ ही इस दौरान ऑटो, बाइक, कार और बस के संचालन को रोका गया. उन्हें साफ कहा गया कि आगे नहीं बढ़ सकते हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर हाथों में पोस्टर लेकर खूब नारे लगाए. इस तरह से सुबह-सुबह पटना की सड़क पर बवाल दिखा.

5 घंटे के लिए बिहार बंद

मालूम हो BJP और उसके सहयोगी दलों के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे का बिहार बंद का एलान किया गया था. इस बंद को खासतौर पर BJP महिला मोर्चा की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसे NDA ने ‘मातृशक्ति का आक्रोश’ करार दिया है.

इस वजह से बुलाया गया बंद

यह बंद विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है. दरभंगा में हाल ही में आयोजित महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान RJD और कांग्रेस के नेताओं की जुबानी जंग ने सियासत को गरमा दिया. BJP नेताओं ने इसे सिर्फ मोदी का नहीं बल्कि ‘देश की हर मां का अपमान’ बताया है. जिसके बाद आज बिहार बंद को लेकर पटना के कई हिस्सों में सुबह से हंगामे हो रहे.

Also Read: Bihar Weather: आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में सुबह से छाए बादल, IMD की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन