Live Updates

Bihar Band Live Updates: पटना पुलिस के सामने पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, डंडा भांजकर दुकान बंद कराया

Updated:
विज्ञापन

Bihar Band Live Updates: पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार बंद कराया गया. बिहार बंद को लेकर हर जिलों का अपडेट यहां जानिए…

विज्ञापन

Bihar Band Live Updates: पटना में पप्पू समर्थकों की गुंडागर्दी दिखी

Bihar Band Live Updates: पटना पुलिस के सामने ही पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी दिखी. दुकान खुले हुए देखकर पप्पू यादव के समर्थक भड़क गए. दुकानदारों को डंडा दिखाने लगे और दुकान बंद करने को कहा. कई पुलिसकर्मियों के सामने ये सब होता रहा.

Bihar Band Live Updates: मिला-जुला रहा बिहार बंद का असर

Bihar Band Live Updates: बिहार बंद का असर रविवार को मिला-जुला रहा. सुबह 10 बजे तक कहीं कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा. लेकिन 11 बजे के बाद जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव खुद पटना की सड़कों पर समर्थकों के साथ उतरे तो माहौल गरमाया. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया. मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत अन्य जिलों में भी मिला-जुला असर ही दिखा.

Image

Bihar Band Live Updates:पप्पू यादव पटना की सड़क पर उतरे

Bihar Band Live Updates: पटना में पप्पू यादव बिहार बंद को सफल कराने के लिए समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे. पुलिस ने इस दौरान पप्पू यादव के कई समर्थकों को हिरासत में लिया और थाने लेकर गयी.

Bihar Band Live Updates:पप्पू यादव पटना की सड़क पर उतरे

Bihar Band Live Updates: पटना में पप्पू यादव बिहार बंद को सफल कराने के लिए समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे. पुलिस ने इस दौरान पप्पू यादव के कई समर्थकों को हिरासत में लिया और थाने लेकर गयी.

Bihar Band Live Updates:बगहा में नहीं दिखा बंद का असर

Bihar Band Live Updates: सांसद पप्पू यादव ,AiMiM और भीम आर्मी के आवाह्न पर सरकार के खिलाफ बीपीएससी के री-एक्जाम की मांग को लेकर रविवार को पूरा बिहार बन्द किया गया है लेकिन बगहा में बंद के आह्वान का कोई असर नहीं दिखा .बावजूद प्रशासनिक स्तर पर विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस जिला में चौक चौराहे मुख्य सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बलो की चौकसी बनी रही.

Image

Bihar Band Live Updates: सीवान में सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन

Bihar Band Live Updates: सीवान में प्रदर्शनकारियों ने BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर नारेबाजी की. बिहार बंद को सफल कराने में पप्पू यादव के समर्थक जुटे हैं. हालांकि सीवान में बिहार बंद का हल्का ही असर दिखा है. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर आज बिहार बंद कराया जा रहा है. सांसद के आह्वान पर दूसरी बार बिहार बंद कराने के लिए सांसद के समर्थक सड़क पर उतरे हुए है.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola