ePaper

Coronavirus: बिहार के 5 जिलों में कोरोना के नये मरीज नहीं, सभी जिलों में 50 से कम मामले, जानें ताजा हाल

Updated at : 07 Feb 2022 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus: बिहार के 5 जिलों में कोरोना के नये मरीज नहीं, सभी जिलों में 50 से कम मामले, जानें ताजा हाल

Lucknow: A medic collects swab sample from a woman for COVID-19 testing at Ram Manohar Lohia Hospital, as coronavirus case spike across the country, in Lucknow, Wednesday, March 31, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI03_31_2021_000071B)

बिहार में कोरोना की तीसरी लहर अब धीमी हो चुकी है. एक बार फिर 24 घंटों के दौरान राज्य के पांच जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं. पटना में कोरोना के मामले 50 से कम हुए हैं जबकि प्रदेश में 250 से कम मामले सामने आए हैं.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना (Bihar Corona Cases) संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. एक बार फिर 24 घंटों के दौरान राज्य के पांच जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये हैं. इनमें जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, शेखपुरा और लखीसराय जिले शामिल हैं. इसके अलावा राज्य के किसी भी जिले में 50 संक्रमित नहीं पाये गये हैं.

पटना जिले में सर्वाधिक 48 नये संक्रमित

पटना जिले में सर्वाधिक 48 नये संक्रमित पाये गये जबकि राज्य में संक्रमण का दर अब 0.25 प्रतिशत रह गया. राज्य में कुल 235 नये संक्रमित पाये गये जबकि इस दौरान 328 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2354 रह गयी है और रिकवरी रेट 98.24 प्रतिशत हो गयी है. संक्रमण को लेकर 95 हजार सैंपलों की जांच की गयी.

कोरोना के जिलेवार आंकड़े

राज्य के जिन जिलों में नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं,उनमें अररिया व अरवल में दो-दो, औरंगाबाद में एक, बांका में दो, बेगूसराय में आठ, भागलपुर में चार, भोजपुर में पांच, बक्सर में दो, दरभंगा में चार, पूर्वी चंपारण में तीन, गया में सात, गोपालगंज व जमुई में 10-10, कटिहार में चार, किशनगंज में तीन, मधेपुरा में 25, मधुबनी में तीन, मुंगेर में एक, मुजफ्फरपुर में चार कोरोना मरीज पाए गये हैं.

नालंदा समेत अन्य जिलों के हाल

नालंदा में एक नये कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि नवादा में चार, पूर्णिया में 24, रोहतास में पांच, सहरसा में दो, समस्तीपुर में नौ, सारण में छह, शिवहर में दो, सीतामढ़ी में एक, सीवान में सात, सुपौल में सात, वैशाली में पांच और पश्चिम चंपारण जिले में 12 नये संक्रमित पाये गये हैं. अन्य राज्य के दो लोग भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन