तेजस्वी यादव और राहुल गांधी में नहीं होगा गठबंधन, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री का दावा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Sep 2025 4:25 PM
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी को अप्रासंगिक बताते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि दोनों नेता को बिहार की जनता नकार देगी.
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घर में बैठकर गाना गाएंगे या सड़क पर घूमते हुए कहेंगे कि दिल के अरमा आंसुओं में बह गए.
गिरिराज सिंह ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के लिए सब कुछ कर दिया, लेकिन स्थिति देखिए कि राहुल गांधी ने एक बार भी तेजस्वी यादव का नाम लेना जरूरी नहीं समझा. आज तेजस्वी यादव की हालत किसी से छुपी नहीं है. मैं तो कहता हूं कि इन दोनों ही नेताओं की स्थिति अप्रासंगिक होती जा रही है. दोनों ही नेताओं के बीच छक्का पंजा की स्थिति बनी हुई है. दोनों के बीच किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावनाएं नहीं हैं.
सीएम फेस को लेकर तेजस्वी यादव का नहीं लिया था नाम
अगस्त में जब राहुल गांधी बिहार आये थे तब महागठबंधन के नेताओं के साथ उन्होंने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस किया था. इस दौरान एक पत्रकार ने राहुल से सवाल किया कि क्या महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे. राहुल ने इस सवाल के जवाब में कहा था कि हम एकजुट हैं. हम मिलकर मौजूदा सरकार को हटायेंगे. बिहार से बेरोजगारी को दूर करेंगे. हमारा मकसद एक है और इसे पाने में हम सब लगे हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव को सीएम फेस मानने पर कुछ नहीं कहा.
तेजस्वी ने शुरू किया बिहार अधिकार यात्रा
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को जहानाबाद से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत की. तेजस्वी बिहार अधिकार यात्रा के फर्स्ट फेज में एनडीए के गढ़ जैसे नालंदा जो जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है और बेगूसराय का दौरा करेंगे. यह फेज 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इस यात्रा में तेजस्वी पटना, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा और समस्तीपुर भी जायेंगे.
इस दौरान तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर भी जा सकते हैं. वैशाली जिले में ही महुआ भी आता है, जहां से पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव विधायक थे. तेज प्रताप ने राजद और परिवार से निकाले किए जाने के बाद फिर से इस सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है. ऐसे में वो राजद से मौजूदा विधायक मुकेश रोशन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वीडियो संदेश में क्या बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने X पर के वीडियो संदेश साझा किया. इसमें उन्होंने कहा, “वोटर अधिकार यात्रा के बाद, जिसे आप सभी ने अपना समर्थन दिया था, कृपया बिहार अधिकार यात्रा में हमारे साथ जुड़ें. यह तेजस्वी के बारे में नहीं है. यह एक नये दृष्टिकोण के बारे में है, जो बेरोजगारों के लिए रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.”
इसे भी पढ़ें: बिहार में अगले 24 घंटे आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










