बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अफसरों का तबादला, उच्च शिक्षा विभाग के पहले सेक्रेटरी बने राजीव रौशन

Updated:
विज्ञापन

आईएएस राजीव रौशन की तस्वीर

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने गुरुवार देर शाम प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दीं. नई सरकार के गठन के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है. जिसके जरिए शासन को तेज, पारदर्शी और ज्यादा प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने गुरुवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के आयुक्त, मंडल आयुक्त और विभागीय सचिवों के पदों पर बदलाव करते हुए तीन नए बने विभागों में भी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. नई सरकार के गठन के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है. सरकार का फोकस प्रशासन को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है.

सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाना शामिल है. यह विभाग हाल ही में बनाया गया है और इसके जरिए सरकार कॉलेज, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षा से जुड़े बड़े सुधारों पर काम करेगी.

इन IAS अधिकारियों का तबादला

  1. निलेश रामचंद्र देवरे (IAS, 2011 बैच)

पहले: विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग

अब: विशेष सचिव, सिविल विमानन विभाग

साथ ही: BMSICL के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार जारी रहेगा
देवरे अब बिहार में हवाई सेवाओं और एयरपोर्ट से जुड़े कामकाज को देखेंगे.

  1. कौशल किशोर (IAS, 2010 बैच)

पहले: आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल

अब: सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग

यह विभाग युवाओं को नौकरी और ट्रेनिंग उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है.

  1. अवनीश कुमार सिंह (IAS, 2010 बैच)

पहले: आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल

अब: आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल (अतिरिक्त प्रभार)
भागलपुर प्रमंडल को नया नेतृत्व मिला है.

  1. हिमांशु कुमार राय (IAS, 2010 बैच)

पहले: आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल

अब: आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल

साथ ही: तिरहुत और सारण प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार
राय अब एक साथ तीन बड़े प्रमंडलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

  1. राजीव रौशन (IAS, 2010 बैच)

पहले: आयुक्त, सारण प्रमंडल

अब: सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

  1. अजय यादव (IAS, 2005 बैच)

पहले: सचिव, मद्यनिषेध विभाग

अब: पद से मुक्त, सभी अतिरिक्त प्रभार खत्म

सरकार ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में प्रशासन को और मजबूत करने के लिए ऐसे बदलाव आगे भी जारी रहेंगे. कई बड़े प्रमंडलों के आयुक्त बदलने से जिलों में भी प्रशासनिक गति बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read: Lalu Family Controversy: ‘हर बेटी का मायके पर हक…’, तेजस्वी संग विवाद के बाद रोहिणी आचार्य का X पर भावुक पोस्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन