Bihar 12th Topper: कोचिंग के लिए पैसा नहीं जुटा पाए किसान पिता, सेल्फ स्टडी के दम पर टॉप की अंशु बनेगी IPS

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Mar 2025 9:12 AM

विज्ञापन

अपने परिवार के साथ अंशु रानी

Bihar 12th Topper: पटना की अंशु रानी ने सेल्फ स्टडी के दम पर 93.8% अंक (469) हासिल कर पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंशु का सपना IPS अधिकारी बनकर समाज में बदलाव लाने का है.

विज्ञापन

Bihar 12th Topper: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. खासतौर पर आर्ट्स स्ट्रीम में पटना की अंशु रानी ने पूरे बिहार में चौथा स्थान हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. उन्होंने 93.8% (469 अंक) हासिल किए हैं. खास बात यह है कि अंशु ने बिना कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता पाई है.

किसान की बेटी बनी टॉपर, IPS बनने का सपना

अंशु के पिता उपेंद्र कुमार किसान हैं और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां रीना कुमारी गृहिणी हैं. बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है. अंशु ने बताया कि वह बचपन से ही IPS बनना चाहती है और समाज में बदलाव लाना चाहती है. इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

कोचिंग के बिना की पढ़ाई, 6-7 घंटे की सेल्फ स्टडी

अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दादा को देते हुए अंशु ने बताया कि उसने किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया. वह नियमित रूप से स्कूल जाती थी और घर लौटकर 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी. अंशु का मानना है कि यदि मेहनत और सही रणनीति हो तो कोचिंग के बिना भी बेहतरीन सफलता हासिल की जा सकती है.

Also Read: बिहार में फर्जी SC-ST केस कराने वालों की अब खैर नहीं! DGP ने बताया क्या होगा सख्त एक्शन

रिजल्ट में गिरावट, पासिंग परसेंटेज घटा

इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 12.80 लाख छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 11 लाख 7,330 छात्र पास हुए. कुल पासिंग परसेंटेज 86.5% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 0.79% कम है. 2024 में 87.21% छात्र सफल हुए थे. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट की तैयारी तेजी से चल रही है. उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन