E-Challan के नाम पर हो रहा बड़ा साइबर फ्रॉड, नकली लिंक से बचें, क्लिक करते ही अकाउंट कर देगा खाली
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Jul 2025 2:22 PM
E-Challan: ई-चालान फर्जीवाडे़ के बढ़ रहे मामले को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना ने आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है. इओयू ने लोगों से ऐसे स्कैम से सतर्क रहने की अपील की है, जहां जालसाज नकली ई-चालान का लिंक भेजकर खाते में सेंधमारी कर रहे हैं. अगर गलती से आप फ्रॉड के भेजे लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपका खाता खाली हो जाएगा.
E-Challan: इओयू ने बताया कि जालसाज विभिन्न तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. इनमें से सबसे आम तरीका फर्जी एसएमएस लिंक और व्हाट्सएप मैसेज भेजना है. इन मैसेज में दावा किया जाता है कि वाहन मालिक का ई-चालान लंबित है और उसे तुरंत भुगतान करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक नकली वेबसाइट पर भेज दिया जाता है जो बिल्कुल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट जैसी दिखती है. यहां, उनसे उनकी बैंक डिटेल्स, यूपीआइ पिन या क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी जाती है, जिसका उपयोग करके जालसाज उनके खाते से पैसे निकाल लेते हैं.
कहां से करें भुगतान
आर्थिक अपराध इकाई ने स्पष्ट किया है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग कभी भी एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे भुगतान लिंक नहीं भेजते हैं. भुगतान केवल Parivahan.gov.in जैसी आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से ही किया जाना चाहिए.
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग कभी भी एसएमएस या वॉट्सएप पर सीधे भुगतान का लिंक नहीं भेजते. इ-चालान का भुगतान सिर्फ आधिकारिक सरकारी वेबसाइट Parivahan.gov.in पर ही करना चाहिए.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इओयू ने लोगों को इन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है:
किसी भी अनजान एसएमएस या वॉट्सएप लिंक पर क्लिक न करें, खासकर जो ई-चालान के नाम पर आए हों.
अगर आपको कोई ई-चालान मिला है, तो उसकी सच्चाई जानने के लिए हमेशा Parivahan.gov.in पर ही जाएँ या सीधे ट्रैफिक थाने से संपर्क करें.
अपनी व्यक्तिगत या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या व्यक्ति के साथ साझा न करें.
अगर आप इस तरह के फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराएं.
इसे भी पढ़ें: Chandan Mishra Patna: एक साल में 6 मर्डर, ऐलान करके हत्या करता था चंदन मिश्रा, जानें पूरी कुंडली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










