Manish Kashyap: बिग बॉस से आया मनीष कश्यप को बुलावा, जानिए 'सन ऑफ बिहार' ने क्या दिया जवाब
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 9:07 AM
मनीष कश्यप की तस्वीर
Manish Kashyap: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस से मनीष कश्यप को बुलावा आया है. मनीष कश्यप ने एक्स के जरिये एक ऑडियो क्लिप शेयर किया. जिसमें एक व्यक्ति उनसे बिग बॉस में शामिल होने के लिए एक घंटे की ऑनलाइन मीटिंग का समय मांगता है.
Manish Kashyap: सलमान खान के शो बिग बॉस से मनीष कश्यप को बुलावा आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये मनीष कश्यप ने एक ऑडियो क्लिप शेयर किया. उस ऑडियो में बातचीत के दौरान एक व्यक्ति खुद को आदिल बताता है और मनीष कश्यप से एक घंटे की ऑनलाइन मीटिंग के लिए समय मांगता है.
पॉलिटिक्स से मिलती-जुलती होगी थीम
इधर, बिग बॉस 19 की अनाउंसमेंट हो चुकी है. सलमान खान के प्रोमो की बात करें तो, इस साल वे नेता बनकर शो की अनाउंसमेंट कर रहे हैं. इसके साथ ही बताया कि इस बार शो की थीम पॉलिटिक्स से ही मिलती-जुलती रहेगी. ऐसे में मनीष कश्यप के पास बिग बॉस का बुलावा आना चर्चे में छा गया. मनीष कश्यप ने शुक्रवार की रात को एक्स हैंडल से ऑडियो क्लिप शेयर कर जानकारी दी.
ऑडियो कॉल पर क्या हुई बात?
ऑडियो क्लिप के जरिये मनीष कश्यप की तरफ से दावा किया गया कि उन्हें बिग बॉस की टीम से कॉल आया है. मनीष कश्यप ने ऑडियो शेयर कर लिखा- ‘बिग बॉस से बुलावा आया है.’ ऑडियो में कॉल करने वाला शख्स खुद को आदिल बता रहा है. वह कहता है- ‘सर, मैं मुंबई से बोल रहा हूं. हमलोग बिग बॉस की कास्टिंग करते हैं. हम जानना चाहते हैं आप इंट्रेस्टेड हैं या फिर नहीं. आपके बात करने का तरीका बहुत सही है, हम चाहते हैं कि आप आए’.

मनीष कश्यप का जवाब
बिग बॉस की ओर से यह ऑफर सुनने के बाद मनीष कश्यप कहते हैं, मिलकर इस पर बात करनी होगी. यह सुनने के बाद आदिल एक घंटे के लिए ऑनलाइन मीटिंग के लिए समय मांगता है. इस बात पर चर्चा होती है. हालांकि, बातचीत के दौरान आदिल मनीष कश्यप से चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल करता है. जिस पर मनीष कश्यप ने कहा कि ‘मैं चुनाव लड़ रहा हूं’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










