Sanjeev Mukhiya: पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को मिली बेल, 90 दिनों में CBI नहीं दाखिल कर सकी चार्जशीट

संजीव मुखिया की तस्वीर
Sanjeev Mukhiya: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को कोर्ट से बेल मिल गई है. शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने संजीव मुखिया को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया. संजीव मुखिया 1 मई 2025 से जेल में बंद था.
Sanjeev Mukhiya: NEET UG 2024 पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को बेल मिल गई है. संजीव मुखिया 90 दिनों से न्यायिक हिरासत में था. लेकिन, सीबीआई की तरफ से अब तक उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया. जिसके बाद इस मामले में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने संजीव मुखिया को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया.
1 मई 2025 से जेल में था संजीव मुखिया
दरअसल, सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह की अदालत में संजीव मुखिया की ओर से एक आवेदन दाखिल कर कहा गया, अभियुक्त 90 दिनों से न्यायिक हिरासत में है, लेकिन सीबीआई ने अभी तक उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं की है. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने संजीव मुखिया को जमानत पर छोड़ देने का आदेश दे दिया. संजीव मुखिया 1 मई 2025 से जेल में बंद था.
केंद्र सरकार ने CBI को दिया था जांच का आदेश
5 मई 2024 को नीट यूजी 2024 की परीक्षा हुई थी. इस दौरान गड़बड़ी के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में मामला आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को सौंप दिया गया. इसके बाद क्वेश्चन पेपर लीक होने का मामला उजागर हुआ और केंद्र सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी. 23 जून 2024 को सीबीआई अपनी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच कर रही है.
अब तक 49 हो चुके हैं गिरफ्तार
मामले में अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई ने एक जुलाई 2024 को 13 अभियुक्तों के खिलाफ ऑरिजिनल चार्जशीट दाखिल किया था. अब तक 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है. जांच के दौरान सीबीआई ने संजीव मुखिया को पेपर लीक कांड में शामिल पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










