राष्ट्रपति और पीएम को भेजा गया भागलपुर का जर्दालु आम

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रपति और पीएम को भेजा गया भागलपुर का जर्दालु आम

बिहार से सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भागलपुर का प्रसिद्ध जर्दालु आम भेजा गया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से पटना से भेजे गये आम के दो हजार पैकेट संवाददाता, पटना बिहार से सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भागलपुर का प्रसिद्ध जर्दालु आम भेजा गया. दो हजार पैकेट आम भेजे गये हैं. सुबह पांच बजे की फ्लाइट से आम को पटना से दिल्ली भेजा गया. दिल्ली एयरपोर्ट से आम बिहार भवन ले जाया जायेगा. यहां से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा जायेगा. पटना के बिहटा पैक हाउस में आम को आकर्षक पैकेट में सजाया गया फिर इसे पटना एयरपोर्ट भेजा गया. सभी पैकेट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भेंट प्रिंट किया गया है. सुल्तानगंज क्षेत्र की काली दोमट मिट्टी में फलने वाले जर्दालु आम में विशेष किस्म की मिठास होती है. जर्दालु आम को जीआइ टैग भी मिला हुआ है. भागलपुर का जर्दालु आम परंपरागत तौर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हर वर्ष भेजा जाता है. पहले ये आम सीधे भागलपुर से ट्रेन से दिल्ली भेजे जाते थे. इस बार इसमें बदलाव किया गया. इसे पटना लाकर हवाई जहाज से भेजा गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2009 में इस आम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के विशिष्ट व्यक्तियों को भेजने की शुरुआत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन