ePaper

Bihar Weather: भागलपुर-सुपौल में कब खिलेगी धूप? आसपास के जिलों का भी मौसम जानिए

Updated at : 09 Jan 2025 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में धूप कब खिलेगी. भागलपुर , पूर्णिया, मुंगेर और आसपास के जिलों में जानिए अगले चार दिनों तक मौसम कैसा रहेगा...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम इन दिनों लोगों को अधिक सता रहा है. बिहार में ठंड के तेवर सख्त हैं और सर्द पछुआ हवा की मार से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. ठंडी पछिया हवा चलने से कंपकंपी काफी बढ़ गयी है. वहीं कोहरे की मार भी लोग झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे तक ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है. कई जिलों में हल्की धूप खिलने के बाद भी इसका असर नहीं दिखा है. भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार समेत आसपास के जिलों की वेदर रिपोर्ट आयी है.

भागलपुर का मौसम

भागलपुर में कनकनी वाली ठंड पड़ रही है. शीतलहर ने लोगों को त्रस्त किया है. बुधवार को दोपहर तक धूप नहीं निकली जिससे कंपकंपी और बढ़ गयी. जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा. शीतलहर ने ठंड को बढ़ाया जबकि धुंध के कारण धूप के तेवर नरम रहे. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जनवरी तक जिले में हल्के बादल रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.पछुआ हवा की मार अभी दिखेगी. अगले दो दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की कमी की संभावना है.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार का मौसम बदलने वाला है, कब से खिलेगी धूप? ठंड से जुड़ी बड़ी जानकारी आयी

सुपौल में गलन वाली ठंड

सुपौल जिले में भी ठंड का कहर जारी है. तेज पछिया हवा व शीतलहर की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह और शाम को ओस के कारण लोग खुद की सेहत को सुरक्षित रखने बाहर नहीं निकल रहे. मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.बुधवार को अधिकतम 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान रहा 7 डिग्री सेल्सियस रहा.

मुंगेर का मौसम

मुंगेर में दो दिनों तक कोहरे और शीतलहर के बाद बुधवार को धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली. लेकिन पूरे दिन चली पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया. इस बीच बुधवार को जहां धूप के कारण अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ा. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई. इसके कारण शाम होते ही एक बार फिर ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे.बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 6 डिग्री पहुंच जायेगा. जबकि अगले दो दिन धूप खिली रहेगी. हालांकि इस बीच सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन