1.33 करोड़ के मोबाइल उड़ाने में बंगाल पुलिस के हरि निवास सहित कई जगह छापे

Updated at : 24 Apr 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
1.33 करोड़ के मोबाइल उड़ाने में बंगाल पुलिस के हरि निवास सहित कई जगह छापे

बंगाल के खुफिया विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर बंगाल के करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये के चोरी हुए मोबाइल के मामले में डाकबंगला चौराहा स्थित हरि निवास सेंटर के दो दुकानों में छापेमारी की है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बंगाल के खुफिया विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर बंगाल के करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये के चोरी हुए मोबाइल के मामले में डाकबंगला चौराहा स्थित हरि निवास सेंटर के दो दुकानों में छापेमारी की है. एक दुकान में जांच के बाद पुलिस ने शगुन इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में छापेमारी की. इस दौरान कोतवाली थाने की पुलिस भी थी. टीम ने करीब एक घंटे तक मोबाइल दुकान में छानबीन की. स्टाफ से पूछताछ की. डायरी व बिल चेक किया. बाद में पुलिस ने डायरी, बिल समेत अन्य सामान जब्त कर मौजूद एक स्टाफ को हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना की पुलिस मोबाइल दुकान के मालिक से भी बात की है. उन्हें भी पूछताछ के लिए थाना पर बुलाया है. फिलहाल पुलिस ने दुकान में ताला लगा दिया है. इधर बोरिंग रोड स्थित गोरखनाथ कॉम्प्लेक्स से भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बंगाल के चार अलग-अलग जगहों मोबाइल हुए चोरी

खुफिया विभाग के आइओ बिप्लव घोष ने बताया कि बंगाल के चार अलग-अलग इलाकों से फ्लिपकार्ट के कंटेनर से करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे. खुफिया विभाग की टीम को जांच का जिम्मा मिला. जांच में पता चला कि चोरी के एक मोबाइल का लोकेशन पटना में आया है. इसके बाद पुलिस ने पटना सिटी इलाके में छापेमारी कर सिराज उर्फ अकरम नाम के युवक को मोबाइल के साथ पकड़ लिया. पूछताछ में उसने एक अन्य साथी का नाम बताया. उसने टीम को बताया कि उसने वेंडर से मोबाइल खरीदा था और उसे हरिनिवास में बेचा है. इसके बाद टीम ने उसी के निशानदेही पर हरिनिवास में शगुन इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में छापेमारी कर स्टाफ को हिरासत में ले लिया.

कई और मोबाइल दुकानदार शक के घेरे में

मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खुफिया विभाग की टीम जांच कर रही है. जांच में पूछताछ के बाद कई और दुकान शक के घेरे में हैं. गिरफ्तार युवक और हिरासत में लिये गये स्टाफ से टीम पूछताछ कर रही है. आइओ बिप्लव घोष ने बताया कि अनुसंधान की जा रही है. अनुसंधान के बाद सारी जानकारी दी जायेगी. टीम जब जांच करने पहुंची तो आसपास के दुकानदारों ने बताया कि किसी एक दुकानदार के गलत करने से यहां के कई सारे दुकानदारों का बिजनेस प्रभावित हो जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन