छुट्टी के बाद आज से स्कूलों में बजेगी घंटी

Patna News : दीपावली और छठ की 12 दिनों की छुट्टी के बाद शहर के निजी स्कूलों में सोमवार से क्लास शुरू हो जायेगी.
पटना. दीपावली और छठ की 12 दिनों की छुट्टी के बाद शहर के निजी स्कूलों में सोमवार से क्लास शुरू हो जायेगी. जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर रहेगा और शिक्षकों को अगले दिन क्या पढ़ाना है, इसकी जानकारी बच्चों को दी जायेगी. वहीं निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर फोकस किया जायेगा. प्री-बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नवंबर तक सिलेबस पूरा कर लिया जायेगा. 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जायेगी. वहीं कक्षा एक से 9वीं के विद्यार्थियों की सेकेंड यूनिट टेस्ट भी दिसंबर में आयोजित की जायेगी. इसके लिए सिलेबस को पूरा करने पर शिक्षकों का जोर रहेगा. इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में भी सोमवार से क्लास शुरू कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से भी यूजी के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर सिलेबस पूरा करने पर फोकस रहेगा. यूजी के विद्यार्थियों की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




