सुपर लीग में पटना के खिलाफ बेगूसराय के पृथ्वी का दोहरा शतक

मोइनुल हक स्टेडियम में तीन दिवसीय सुपर लीग के खेले जा रहे मैच में बल्लेबाज पृथ्वी राज के दोहरा शतक के बदौलत बेगूसराय की टीम ने पटना के खिलाफ पहली पारी 476 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
पटना. मोइनुल हक स्टेडियम में तीन दिवसीय सुपर लीग के खेले जा रहे मैच में पृथ्वी राज के दोहरा शतक की बदौलत बेगूसराय की टीम पहली पारी में 476 रन बनाकर पटना के सामने मजबूत चुनौती खड़ी कर दी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पटना की टीम चार विकेट पर 179 रन बनाकर बेगूसराय से 327 रन पीछे है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम ने पृथ्वी राज के 24 चौके और 6 छक्के के साथ खेली गई 257 रनों की धैर्य पूर्ण पारी के बल पर सभी विकेट खोकर पहली पारी में 476 रन बनाये. पृथ्वी के अलावा बेगूसराय की ओर से मुरारी 8 रन, आदित्य सोनी 46 रन, भारत कुमार 32 रन, निशीत कुमार 33 रन, अतुल प्रकाश 8 रन, दनिश आलम 22 रन, राम विनीत शरण 20 रन, किशन कुमार 11 रन बनाकर आउट हुए. अजिंक्या प्रेम 4 रन बनाकर नाबाद रहे. पटना की ओर से राहुल राठौड़ और श्लोक कुमार ने 2-2 विकेट लिये. पावन, आकाश राज, अपूर्वा आनंद, सूरज कश्यप और ऋषभ राकेश को एक-एक विकेट मिला. पहली पारी में 477 रनों के जवाब में उतरी पटना की टीम चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर पहली पारी में बेगूसराय से 327 रन पीछे है. पटना की ओर से खेलते हुए अनिमेष कुमार 65 रन, पीयूष कुमार सिंह 32 रन, ऋषभ राकेश 2 रन और सुरज कुमार कश्यप 11 रन बनाकर आउट हो गये. हर्ष राज 29 रन बनाकर नाबाद हैं. बेगूसराय की ओर से अतुल प्रकाश ने 2 विकेट झटके. किशन कुमार और निशीत कुमार को एक-एक विकेट मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




