ePaper

1.55 करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका

Updated at : 09 Dec 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
1.55 करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के राज्य के 1.55 करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है.

विज्ञापन

– पुस्तक मेला में लगे आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए स्टॉल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

संवाददाता, पटना

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के राज्य के 1.55 करोड़ परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. मंत्री मंगल पांडेय ने ये बातें रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला- 2024 में कहीं. इससे पहले उन्होंने बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (स्वास्थ्य विभाग बिहार) द्वारा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगाये गये जागरूकता स्टॉल का उद्घाटन किया. साथ ही बिहार एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा लगाये गये एचआइवी जागरूकता, परामर्श एवं जांच स्टॉल का उद्घाटन किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह जागरूकता स्टॉल 17 दिसंबर 2024 तक मेला स्थल पर कार्यरत रहेगा. स्टॉल के माध्यम से आगंतुकों को योजनाओं के लाभों की जानकारी दी जा रही है और उनका आयुष्मान कार्ड अथवा आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी मौके पर ही बनाया जा रहा है. राज्य में 1.79 करोड़ परिवार को योजना का लाभ मिलना है, जिसमें से 1.55 करोड़ परिवार तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाया जा चुका है. 3.60 करोड़ लोगों के कार्ड बनाये जा चुके हैं. पिछले 10 महीने में 2.70 करोड़ कार्ड बनाए गए हैं.

स्टॉल पर पंजीकरण सहित सभी जानकारी

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस स्टॉल पर विशेषज्ञ टीम आगंतुकों को योजनाओं की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया, और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर रही है. इसके साथ ही, लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने हेतु ऑन-द-स्पॉट कार्ड निर्माण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. श्री पांडेय ने कहा कि गरीब परिवार के बुजुर्गों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना को 29 अक्टूबर 2024 से आरंभ किया. बिहार में इससे लगभग 39 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा. इस योजना में 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन