ePaper

सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढाएं अधिकारी : सम्राट

Updated at : 11 May 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढाएं अधिकारी : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया जैसे सीमावर्ती जिले सहित पूरे बिहार में आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाएगा और हवाई हमले से सुरक्षा के लिए पूरे बिहार में जागरूकता अभियान चलेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया जैसे सीमावर्ती जिले सहित पूरे बिहार में आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाएगा और हवाई हमले से सुरक्षा के लिए पूरे बिहार में जागरूकता अभियान चलेगा. पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आंतरिक सुरक्षा पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद श्री चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में हथियार, मादक पदार्थ और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निगरानी गश्त बढाने के निर्देश दिये गये हैं. दुश्मन के हवाई हमलों से रक्षा के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल पूरे बिहार में कराया जायेगा. समीक्षा बैठक में सिविल डिफेंस इकाइयों को सक्रिय करने के साथ अनुमंडल और गांव स्तर तक लोगों को हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का सामना करने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन