दुल्हिनबाजार में उलार धाम महोत्सव में गीतों पर झूमे श्रोता

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 24 Mar 2025 11:57 PM

विज्ञापन

patna news: दुल्हिनबाजार . सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उलार गांव स्थित प्रसिद्ध ओलार्क सूर्य मंदिर परिसर में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व पटना जिला प्रशासन की ओर से उलार धाम महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दुल्हिनबाजार . सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उलार गांव स्थित प्रसिद्ध ओलार्क सूर्य मंदिर परिसर में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व पटना जिला प्रशासन की ओर से उलार धाम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान स्टार गायकों व क्षेत्रीय कलाकारों ने लोगों को अपनी कला का जलवा दिखाया व स्रोताओं व दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया. उलार महोत्सव का शुभारंभ नगर विकास एवं ग्रामीण विकास मंत्री जीवेश कुमार व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर मंत्री जीवेश कुमार ने पर्यटन मंत्री से महोत्सव की राशि बढ़ाने के लिए आग्रह किया. साथ ही भगवान भाष्कर की महिमा का गुणगान किया. वहीं पर्यटन मंत्री ने अगले बार से महोत्सव की आयोजन राशि दुगनी करने की घोषणा की. दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने ग्राम गीतों से लेकर लोक गीतों को प्रस्तुति देकर भारतीय सांस्कृति को जीवंत किया. कलाकारों द्वारा भारतीय परंपराओं से संबंधित अनेकों प्रस्तुति दी गयी. जिसमे चैती गीत, होली गीत, पूर्वी, मैथिली, अंगिका व भोजपुरी सहित अनेक भाषाओं में गीत संगीत प्रस्तुत किया गया. भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय, हिंदी गायक धीरज पांडेय, सारेगामा से स्मिता रक्षित, विवेक कर्ण व गायिका युही यादव सहित अन्य स्टार गायकों ने अपने सुरों समां बांध दिया. स्टार गायिका स्मिता रक्षित के मीठे व सुरीले संगीतों की प्रस्तुति देख दर्शक व स्रोता झूमते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन