विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा का 28 फरवरी से चल रहा बजट सत्र 27 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया.

विज्ञापन

सभी विधायकों को तेजी से विधायी कार्य निबटाने के लिए दिये गये टैब संवाददाता, पटना बिहार विधानसभा का 28 फरवरी से चल रहा बजट सत्र 27 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया.सभी विधायकों को तेजी से विधायी कार्य निबटाने के लिए टैब दिये गये. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने अपने समापन भाषण में कहा कि बजट सत्र में 18 दिन बैठकें चलीं.वित्तीय वर्ष 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण और वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट उपमुख्यमंत्री सह वित्त-वाणिज्यकर मंत्री सम्राट चौधरी मे पेश किया, जिसे सदन ने पारित किया.इस सत्र में चार विधेयक भी पारित हुए.लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कुल 2944 प्रश्न स्वीकृत हुए. 271 गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा हुई.सदस्यों ने शून्यकाल में जनहित के कई मामले उठाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन