173 कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से

Updated at : 18 May 2024 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
173 कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से

बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों के 173 अंगीभूत कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की स्थायी नियुक्ति के लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के पोर्टल पर 25 जून तक आवेदन लिये जायेंगे.

विज्ञापन

– बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने जारी की सूचना

– पांच साल के लिए प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति

– साक्षात्कार के जरिये पूरी होगी चयन प्रक्रिया

संवाददाता, पटना

बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों के 173 अंगीभूत कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की स्थायी नियुक्ति के लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के पोर्टल पर 25 जून तक आवेदन लिये जायेंगे. ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड हार्ड कॉपी एवं सभी आवश्यक दस्तावेज बिहार विश्वविद्यालय आयोग के कार्यालय में स्पीड पोस्ट या निबंघित डाक से 10 जुलाई तक जमा कराना अनिवार्य होगा. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने इस संबंध में जरूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है. आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र का प्रारूप भी अनुलग्नक के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के 15 अंगीभूत कॉलेजों , जय प्रकाश विश्वविद्यालय के 10, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 11, पटना विश्वविद्यालय के सात, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 15, पूर्णिया विवि के आठ, बीआर आंबेडकर बिहार विवि के 32, बीएन मंडल विवि के 11, मगध विवि के पांच, मुंगेर विवि के 17, ललित नारायण मिथिला विवि के 28 और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 14 अंगीभूत कॉलेजों में इन स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति की जायेगी. प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों में फ्रेश और बैकलॉग आदि में वर्गीकृत किया गया है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय वार और आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या भी जारी कर दी है.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रधानाचार्यों की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी. यूजीसी और राज्य की गाइडलाइन के अनुसार इनके प्रदर्शन पर पांच साल का सेवा विस्तार दिया जा सकेगा. प्रधानाचार्यों के चयन का आधार साक्षात्कार , रिसर्च, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन और उनकी तमाम योग्यताओं के अधार पर होगा. आयोग साक्षात्कार के बाद बाकायदा एकीकृत मेरिट लिस्ट निकालेगा.

वर्जन:

आयोग ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर प्रधानाचार्यों के ऑन लाइन आवेदन का प्रपत्र दे दिया है. अनुलग्नक भी हैं. एक जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. अगर सभी कुछ ठीक रहा तो अगस्त तक राज्य के अंगीभूत कॉलेजों को प्राचार्य मिल जायेंगे.

प्रो गिरीश कुमार , अध्यक्ष बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग बिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन