ePaper

अवर सांख्यिकी पदाधिकारी व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर आवेदन शुरू, 21 अंतिम तिथि

Updated at : 01 Apr 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
अवर सांख्यिकी पदाधिकारी व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर आवेदन शुरू, 21 अंतिम तिथि

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गयी. इच्छुक उम्मीदवार https://bssc.bihar.gov.in/ पर 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 19 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं. इसके लिए लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी और 25 अंक अनुभव के होंगे. संविदा के आधार पर कार्य करने के निमित्त अधिकतम अधिमान्यता तभी मान्य होगी, जब उस पर संविदा पर नियुक्ति की गयी हो. प्रति कार्यरत वर्ष के लिए पांच अंक जिसकी अधिकतम सीमा 35 अंक की होगी. किसी वर्ष के अंश के लिए कार्यरत दिवसों की संख्या में संख्या पांच से गुणा करने के बाद 365 से भाग देकर पर प्राप्त आनुपातिक अंक जोड़ा जायेगा. आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है. सामान्य श्रेणी महिला 40 वर्ष, बीसी, ओबीसी 40 वर्ष, एससी, एसटी पुरुष 42 वर्ष है. रिक्तियों में 313 पद अनारक्षित हैं. 98 एससी, सात एसटी, 112 बीसी, 62 पिछड़ा वर्ग, 22 पिछड़ा वर्ग की महिला और 68 इडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. इन सबके अलावा क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के 231 पद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन