10 से 20 मार्च के बीच होगी कक्षा एक से आठवीं की वार्षिक परीक्षा

Updated at : 19 Feb 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
10 से 20 मार्च के बीच होगी कक्षा एक से आठवीं की वार्षिक परीक्षा

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों के लिए (शैक्षणिक सत्र 2024-25) कक्षा एक से आठवीं तक का वार्षिक मूल्यांकन सह-परीक्षा की तिथि जारी कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों के लिए (शैक्षणिक सत्र 2024-25) कक्षा एक से आठवीं तक का वार्षिक मूल्यांकन सह-परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. वार्षिक परीक्षा 10 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वर्ग एक व दो के बच्चों के लिए वार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप पूर्व की तरह मौखिक रहेगा. वहीं, वर्ग तीन से आठवीं तक के बच्चों का लिखित मूल्यांकन प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिका के माध्यम से होगा. जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्ग तीन से आठवीं तक के बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच स्कूल के नजदीकी रिसोर्स सेंटर या संकुल स्तर पर की जायेगी. वर्ग एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन कार्य मूल विद्यालय में किया जायेगा. निर्देश में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 20 से 26 मार्च तक पूरी कर लेनी है.

बच्चे घर ले जा सकेंगे उत्तर पुस्तिका

प्रगति रिपोर्ट (परिणाम) प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक की बैठक में साझा की जायेगी. मूल्यांकित प्रश्न- सह- उत्तर पुस्तिका बच्चे घर भी ले जा सकेंगे. अभिभावकों को दिखाकर उत्तर पुस्तिका फिर बच्चों से प्राप्त करनी होगी. शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने समय उस पर अभिभावक का हस्ताक्षर होना चाहिए.

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि – प्रथम पाली – दूसरी पाली

10 मार्च -पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान (वर्ग तीन से आठ)-विज्ञान (वर्ग छह से आठ)

11 मार्च -राष्ट्रभाषा हिंदी (वर्ग तीन से आठ)-संस्कृत (वर्ग छह से आठ)

12 मार्च-गणित (वर्ग तीन से पांच)-गणित (वर्ग छह से आठ)

17 मार्च-भाषा -हिंदी-उर्दू (वर्ग तीन से पांच)- भाषा-हिंदी-उर्दू (वर्ग छह से आठ)

18 मार्च-अंग्रेजी (वर्ग तीन से पांच )- अंग्रेजी (वर्ग छह से आठ)

19 मार्च-गणित (वर्ग एक व दो, मौखिक परीक्षा)-अंग्रेजी-(वर्ग एक व दो, मौखिक परीक्षा )

20 मार्च- भाषा-हिंदी-उर्दू (वर्ग एक व दो, मौखिक परीक्षा)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन