ePaper

बिहटा में इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Updated at : 29 Jun 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहटा में इंटर के छात्र ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

शिवशक्ति नगर में रविवार को एक इंटरमीडिएट के छात्र द्वारा अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बिहटा.थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में रविवार को एक इंटरमीडिएट के छात्र द्वारा अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नगसर थाना क्षेत्र के गगरण गांव निवासी रामानुज वर्मा के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल की टीम ने भी कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाये. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि गोलू के पिता पिछले 50 वर्षों से अपने परिवार के साथ बिहटा में किराये के मकान में रहकर होम्योपैथिक दवा की दुकान चलाते हैं. मृतक का बड़ा भाई रोहित कुमार कोचिंग संचालित करता है. परिजनों के अनुसार गोलू इसी साल इंटर की परीक्षा में थर्ड डिवीजन से पास हुआ था और इसके चलते वह डिप्रेशन में रहता था. रविवार की सुबह वह मां वनदेवी मंदिर में पूजा कर लौटा था. आज ही उसे हैदराबाद लौटना था, जहां वह अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था. इंटर की परीक्षा देने के लिए वह करीब दो महीने पहले बिहटा आया था. मां ने उसकी यात्रा की पूरी तैयारी कर दी थी और उसे पैसे भी दे दिए थे. परिजनों का कहना है कि किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी. अचानक मिली इस खबर से पूरा परिवार सदमे में है. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं. मृतक के भाई रोहित कुमार के फर्द बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन