शादी से पहले बुझ गया चिराग! पटना में गंगा नदी में डूबकर इंजीनियर की मौत, खुशियों से भरे घर में छाया मातम

Updated:
विज्ञापन
bihar news| 6 people including two friends died due to drowning in Bihar

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान 22 वर्षीय इंजीनियर रितिक कुमार की डूबने से मौत हो गई. शादी समारोह में शामिल होने आया रितिक चाचा की शादी से ठीक पहले इस दुखद हादसे का शिकार हो गया.

विज्ञापन

Patna News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी. उमानाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान 22 वर्षीय युवक रितिक कुमार की डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, रितिक पंचशील नगर निवासी रमेश प्रसाद का बेटा था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था.

रितिक कोलकाता से अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए पटना आया था. 5 जून को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया. बताया गया कि हल्दी-कलश की रस्म के अगले ही दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुबह करीब 7 बजे गंगा स्नान करने गया था. नहाते-नहाते सभी गंगा के दूसरे किनारे की ओर बढ़े, तभी रितिक गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

गोताखोरों की मदद से शव हुआ बरामद

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई. लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया. परिजन तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार में मचा कोहराम

इस हृदय विदारक घटना के बाद रितिक के परिवार में कोहराम मच गया है. डॉ. नन्द किशोर प्रसाद ने बताया कि घर वालों ने उसे गंगा स्नान से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया. बीती रात शादी की रस्में हो रही थीं, लेकिन आज सबकुछ पल भर में उजड़ गया.

Also Read: रील बनाने गए दो दोस्त नहर में समाए, बिहार में एक ही दिन डूबे छह लोगों की मौत से मचा हड़कंप

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन