ePaper

एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने मोदी पर जताया विश्वास : सम्राट

Updated at : 06 Jun 2024 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने मोदी पर जताया विश्वास : सम्राट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की बैठक में सभी सहयोगी दलों द्वारा नरेंद्र मोदी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुनाने के लिए सभी सहयोगी दलों के प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होने कहा कि लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की बैठक में सभी सहयोगी दलों द्वारा नरेंद्र मोदी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुनाने के लिए सभी सहयोगी दलों के प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. उन्होने कहा कि लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है.विपक्ष तमाम कोशिश करके भी नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकने में विफल रहा है.श्री चौधरी ने कहा है कि देश की 140 करोड़ जनता ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है. उसी के परिणाम स्वरूप उन्होंने करीब छह दशकों के बाद लगातार तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व को चुना है. उन्होंने कहा है कि एनडीए की एकजुटता से इंडी गठबंधन के तमाम दावों व कयासों की हवा निकल चुकी है. एनडीए की चट्टानी एकजुटता से इंडी गठबंधन के हसीन सपने चकनाचूर हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन