ePaper

राहुल-सोनिया तय करेंगे तेजस्वी का मुख्यमंत्री पद! कांग्रेस विधायक के बयान से बिहार महागठबंधन में घमासान

Updated at : 05 Mar 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav news

तेजस्वी यादव (File)

Bihar Politics: बिहार महागठबंधन में कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा के एक बयान से घमासान मचा हुआ है. अजीत शर्मा ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर एक शर्त सामने रखा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 की तैयारी के बीच महागठबंधन में सिरफुटौव्वल शुरू होता दिख रहा है. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बयान दिया है कि तेजस्वी यादव तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब राजद को अधिक सीट आएगी. उसके बाद दिल्ली आलाकमान इसपर फैसला लेगा. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे यह तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

अजीत शर्मा के बयान से घमासान

भागलपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आगामी बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन की जीत होगी. इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. हालांकि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे या नहीं, इसपर अजीत शर्मा ने कहा कि वो निश्चित बनेंगे. उनकी पार्टी अगर सबसे अधिक सीट जीतेगी तो वो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे. लेकिन यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे.

ALSO READ: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बिहार चुनाव में पत्नी से मिलेगी टक्कर? ज्योति सिंह ने भी कर दिया ये बड़ा ऐलान…

कांग्रेस विधायक पर राजद का पलटवार

अजीत शर्मा के इस बयान से राजद खेमे में नाराजगी दिखी. एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अजीत शर्मा के बयान का विरोध किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्णय उनके नेता करेंगे लेकिन बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं. अजीत शर्मा के बयान को हल्के में लेते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा- ‘ऐसा तो नहीं है कि सदन के उनके नेता या पार्टी अध्यक्ष ऐसा कुछ बोले हैं. अजीत शर्मा कौन होते हैं यह तय करने वाले. वो अपनी विधानसभा देखेंगे. वो बस विधायक हैं. उनकी बातों को कितना महत्व देंगे. पार्टी के नेता पहले ही बोल दिए हैं.’

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

भाजपा ने ली महागठबंधन की चुटकी

वहीं राजद और कांग्रेस की उठापटक पर भाजपा ने भी चुटकी ली है. भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस विवाद पर कहा कि राजद और कांग्रेस मिलकर भी 25-30 सीट से अधिक नहीं जीत सकेंगे. बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. राजद को अजीत शर्मा के बयान पर जवाब जरूर देना चाहिए. भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ये लोग जब जेल जाने की बारी आती है तब ही एक होते हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन