"लालू परिवार ने मेरी जिंदगी का मजाक बनाया...", तेज प्रताप विवाद पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 May 2025 4:52 PM

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या राय

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का बयान सामने आया है. उन्होंने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी का मज़ाक बनाया गया और चुनाव के लिए यह सब एक सुनियोजित ड्रामा है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेज प्रताप यादव के प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने चुप्पी तोड़ी है. प्रेस वार्ता कर ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर तीखे आरोप लगाए हैं और पूरे मामले को “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया है.

ऐश्वर्या राय ने कहा, “लालू परिवार ने मुझसे सच छिपाया और झूठ बोलकर मेरी ज़िंदगी का मजाक बना दिया. अब जब चुनाव सामने हैं तो ड्रामा किया जा रहा है. जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, तेज प्रताप को फिर से पार्टी और परिवार में शामिल कर लिया जाएगा.”

”तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी दोनों मिले हैं”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी दोनों मिले हुए हैं. उनके मुताबिक, “कल ही राबड़ी देवी तेज प्रताप के घर गई होंगी और उनके आंसू पोंछकर कहा होगा कि अभी शांत रहो, सब ठीक कर देंगे.”

ऐश्वर्या ने साफ कहा कि वह आज भी लालू परिवार की बहू हैं और पूछा कि क्या उन्हें न्याय मिलेगा? उन्होंने राबड़ी देवी और लालू यादव से सवाल किया कि इस अपमान और धोखे के लिए उन्हें कब जवाब मिलेगा.

https://twitter.com/AHindinews/status/1926958170078920980?t=jj_zjbg76rRTy9ivS2seWg&s=19

”घर में एक साथ बैठ करते हैं ड्रामा”

तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के दावों पर ऐश्वर्या राय ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्वीट करने से कोई पार्टी या परिवार से बाहर नहीं हो जाता. ये लोग घर में एक साथ बैठते हैं और फिर जो मन में आता है वही ड्रामा करते हैं.”

इस पूरे बयान के बाद लालू परिवार पर एक बार फिर सियासी और पारिवारिक दबाव बढ़ता दिख रहा है. ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया से साफ है कि यह मामला सिर्फ निजी नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मोर्चे पर भी गहराता जा रहा है. अब देखना यह होगा कि लालू परिवार इस आरोपों की बौछार पर क्या सफाई देता है और तेज प्रताप यादव की अगली सार्वजनिक प्रतिक्रिया क्या होती है.

Also Read: प्यार के इजहार के बाद तेज प्रताप यादव हैं कहां? सोशल मीडिया पर भी खामोशी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन