Ahmedabad Plane Crash: पटना में क्रैश हुआ था एलायंस एयर का विमान, गई थी 66 लोगों की जान, जानें पूरी कहानी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Jun 2025 9:01 PM
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एलायंस एयर का विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया. इस विमान में टोटल 242 लोग सवार थे. घटनास्थल से भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस हादसे ने 2000 में पटना के गर्दनीबाग में हुए एलायंस एयर विमान हादसे की दिल दहला देने वाली यादें एक बार फिर ताजा कर दी हैं.
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में जा गिरा. हादसा इतना भयावह था कि विमान आग के गोले में तब्दील हो गया. विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 40 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है. इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.
भयावह हादसा
विमान जैसे ही रनवे से उड़ा, कुछ ही मिनटों में अनियंत्रित हो गया और शहर के रिहायशी इलाके में जा गिरा. इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और विमान में आग लग गई. फायर बिग्रेड और राहत टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. कई घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पटना में हुए विमान हादसे की फिर से हुई चर्चा
इस हादसे के बाद लोगों के जेहन में 25 साल पुराना पटना विमान हादसा ताजा हो गया है. 17 जुलाई 2000 को एलायंस एयर की फ्लाइट नंबर 7412 पटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. यह विमान कोलकाता से दिल्ली जा रहा था और पटना इसका स्टॉपेज था. जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान विमान पटना के गर्दनीबाग इलाके में गिर गया था.
कई घर में आ गया था चपेट में
बोइंग 737-200 विमान में 55 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ. विमान लैंडिंग से महज दो किलोमीटर पहले असंतुलित होकर रिहायशी इलाके में गिर गया. विमान के साथ-साथ कई घर भी आग की चपेट में आ गए. हादसे में विमान में सवार सभी लोग और जमीन पर मौजूद 5 लोगों की जान चली गई थी. इस त्रासदी में कुल 66 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आज भी जिंदा हैं दर्दनाक यादें
गर्दनीबाग के लोग आज भी उस दिल दहला देने वाली सुबह को नहीं भूल पाए हैं. आग की लपटें, धुएं से घिरा आसमान और चीखते-बिलखते लोग, ये दृश्य आज भी लोगों की आंखों में ताजा हैं. उस वक्त बचाव कार्य बेहद कठिन था. विमान का मलबा रिहायशी इलाके में फैला हुआ था और उसमें भीषण आग लगी थी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










