ePaper

अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पहले देना होगा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, जानें क्या है नया नियम

Updated at : 05 Feb 2023 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
अग्निवीर बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पहले देना होगा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, जानें क्या है नया नियम

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहले होगी. इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच होगी. फिर मेडिकल की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र भेजा जायेगा. अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर देना हो.

विज्ञापन

सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है. अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा पहले होगी. इसके बाद शारीरिक दक्षता की जांच होगी. फिर मेडिकल की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र भेजा जायेगा. अभ्यर्थियों को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर देना हो. हालांकि, कितने प्रश्नों को उतर कितने समय में देना होगा. यह अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. यह बदलाव आगामी बहाली फरवरी 2023 से लागू होगा. इससे स्थानीय भर्ती बोर्ड ने जिला प्रशासन को भी अवगत कराया है.

फरवरी में जारी होगी अधिसूचना

10 फरवरी को आगामी बहाली के लिए अधिसूचना जारी होगी. पांच श्रेणियों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के साढ़े 17 से 21 वर्ष तक के युवा सेना के आधिकारिक बेवसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क-एसकेटी, टेक्निकल, ट्रैड्समैन आठवां और ट्रैड्समैन दसवां श्रेणी में बहाली होगी. सेना भर्ती बोर्ड ने योग्य सभी युवा-अभ्यर्थियों से जरुरत पड़ने वाले सभी दस्तावेज तैयार कर लें. आगामी अग्निवीर बहाली प्रक्रिया के संबंध में मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड ने जिलाधिकारी को भी अवगत कराया है.

मेधा सूची के आधार पर युवकों का होगा चयन

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का एक मेधा सूची सेना भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की जायेगी. मेधा के अंतर्गत आने वाले युवाओं को ही शारीरिक दक्षता जांच के लिए एडिमिट कार्ड जारी किया जायेगा. मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड की शारीरिक दक्षता की जांच स्थानीय चक्कर मैदान में होगी. मेडिकल जांच के लिए कैंप लगेगा. वहीं वूमेन मिलिट्री पुलिस की बहाली के लिए 10 फरवरी 2023 को ऑनलाइन आवेदन के लिए सेना वेबसाइट खोलेगी. बिहार-झारखंड के वूमेन मिलिट्री पुलिस की बहाली दानापुर में होगी. इसमें सिर्फ जीडी श्रेणी के लिए बहाली होगी.

सिपाही फॉर्मा और सिपाही एनए-वेटनरी

सिपाही फॉर्मा और सिपाही एनए-वेटनरी की भी बहाली प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी. मार्च में इसके लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. बताया गया कि अग्निवीर की बहाली प्रक्रिया स्थानीय सेना भर्ती बोर्ड करेगी.

एनसीसी को मिलने वाली छूट में भी बदलाव

सेना ने लिखित परीक्षा के दौरान एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट पास कैडेट का लिखित परीक्षा में सिर्फ शामिल होना होता था. इसमें भी बदलाव किया गया है. पहले कैडेट को परीक्षा में शामिल होना होता था. अंक में शत-प्रतिशित छूट मिलती थी. लेकिन, नयी नियमावली में ‘सी’ सर्टिफिकेट वाले कैडेट को 20 अंक और जो आरडीसी के साथ ‘सी’ सर्टिफिकेट पास होंगे, उन्हें 25 अंक मिलेंगे.

10 फरवरी के पहले होगा डिस्पैच

अग्निवीर पहले बैच का डिस्पैच 10 फरवरी 2023 के पहले करना है. इसकी लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख में बदलाव किया गया है. बताया जाता है कि दो से तीन दिन में लिखित परीक्षा का परिणाम सेना जारी कर सकती है. साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह और 10 फरवरी के बीच डिस्पैच की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

पिछली बार 70 हजार अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

अग्निवीर का पहले बैच के लिए मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अधीन आठ जिले मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर से करीब 70 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन दिया था. सभी प्रक्रिया की बाधा को पार करने के बाद 24 सौ से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन