पटना में छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, कुर्जी पुल के पास सड़क जाम, शिक्षक पर गंभीर आरोप

Author Karunatiwari|Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Patna Crime: पटना में एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा है. होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र राजवीर कुमार के परिजनों ने स्कूल के एक शिक्षक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद कुर्जी पुल के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के समीप मंगलवार को 13 वर्षीय छात्र राजवीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ स्थित कुर्जी-दीघा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया.

परिजनों ने शिक्षक पर मारपीट का लगाया आरोप

मृतक राजवीर कुमार कुर्जी पुल निवासी नीरज कुमार का पुत्र था और होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था. परिजनों का आरोप है कि सोमवार को स्कूल के एक शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को तत्काल सूचना दिए बिना छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई.

स्कूल पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और स्कूल को सील करने की मांग की. स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक बच्चों को कमरे में बंद कर अक्सर मारपीट करते हैं. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस मौके पर तैनात, लोगों को समझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है. सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पटना के इस इलाके में फल व्यापारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन