इंजीनियरिंग कॉलेज में जेइइ मेन व बीसीइसीइ की मेरिट लिस्ट से होगा एडमिशन

Updated at : 10 Mar 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में जेइइ मेन व बीसीइसीइ की मेरिट लिस्ट से होगा एडमिशन

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन दो तरीके से होगा. पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया जेइइ मेन व दूसरे चरण में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन दो तरीके से होगा. पहले चरण की एडमिशन प्रक्रिया जेइइ मेन व दूसरे चरण में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा. बीसीइसीइबी ने कहा है कि जेइइ मेन में शामिल स्टूडेंट्स राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. वहीं, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पीसीएम ग्रुप वाले स्टूडेंट्स भी राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. लेकिन स्टूडेंट्स को या तो जेइइ मेन में शामिल होना होगा या पीसीएम ग्रुप वाले स्टूडेंट्स बीसीइसीइबी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 13,675 सीटें पर एडमिशन होना है. इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही बीसीइसीइबी की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी कर दी जायेगी.

ऑनलाइन काउंसेलिंग करायी

जायेगी

बीसीइसीइबी के अनुसार जेइइ मेन के स्कोर पर दो चरणों तक एडमिशन होगा. इसके बाद बची सीटों पर बीसीइसीइबी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर इच्छुक स्टूडेंट्स का इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन होगा. बीसीइसीइ 2025 की संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ) ग्रुप के अभ्यर्थियों का एडमिशन होगा. पीसीएम ग्रुप से मेधा सह विकल्प के अनुसार ऑनलाइन काउंसेलिंग करायी जायेगी. एनटीए के अनुसार इस बार बिहार से जेइइ मेन के लिए 75 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन