सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अदालतगंज सीसी विजयी

Updated at : 21 Apr 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अदालतगंज सीसी विजयी

पटना़अजीत कुमार (80 रन) की शानदार बल्लेबाजी और मुकेश (चार विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत अदालतगंज सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को बाटा सीसी को 146 रन के भारी अंतर से पराजित किया़

विज्ञापन

पटना़ अजीत कुमार (80 रन) की शानदार बल्लेबाजी और मुकेश (चार विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत अदालतगंज सीसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को बाटा सीसी को 146 रन के भारी अंतर से पराजित किया़ संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर अदालतगंज सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुह 35 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन बनाये़ अजीत कुमार ने 52 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 80, आदर्श राज ने 39, इवाद अहमद ने 30 रन बनाये़ बाटा सीसी की ओर से मोहम्मद शहजाद और आयुष राज ने तीन-तीन विकेट चटकाये़ जवाब में बाटा सीसी की टीम 23.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गयी़ मो नेयाज ने 22, बलजीत सिंह बिहारी ने 17, सागर ने 25, आयुष प्रकाश सिंह ने 13 रन बनाये़ अदालतगंज सीसी की ओर से मुकेश ने 13 रन देकर 4, भास्कर आनंद ने 2, मोहम्मद रफी ने दो विकेट चटकाये़ विजेता टीम के अजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ संक्षिप्त स्कोर : अदालतगंज सीसी – 35 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन, मोहम्मद रेहान रफी 29, अजीत कुमार 80, मो शफी आलम 15, आदर्श राज 39, अतिरिक्त 32, मोहम्मद राशिद 1/38, आयुष प्रकाश सिंह 1/54, मोहम्मद फरहान 1/15, मोहम्मद शहजाद 3/42, आयुष राज 3/44़ बाटा सीसी – 23.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट, मोहम्मद नेयाज 22, बलजीत सिंह बिहारी 17, आयुष प्रकाश सिंह 13, अतिरिक्त 17, इवाद अहमद 1/21, मोहम्मद रफी 2/9, मोहम्मद रेहान रफी 1/31, भास्कर आनंद 2/21, मुकेश 4/13़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन