एक्टर सोनू सूद ने अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बोले- मुंबई आइए ना हमारे पास

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Apr 2026 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Anant Singh Actor Sonu Sood spoke to Anant Singh

वीडियो कॉल पर सोनू सूद और अनंत सिंह के बातचीत की तस्वीर

Anant Singh: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की. बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई बुलाया. इस पर अनंत सिंह ने हामी भी भर दी है. यह वीडियो कॉल अब काफी चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत की. इससे जुड़े वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई बुलाया. इस पर विधायक अनंत सिंह ने भी हामी भरी.

वीडियो कॉल पर क्या-क्या हुई बात?

बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जदयू विधायक अनंत सिंह को कहा, मुंबई आइए ना हमारे पास. इस पर अनंत सिंह ने कहा, आ जायेंगे. आगे सोनू सूद ने कहा, मैं भी आऊंगा आपके पास, लिट्टी चोखा खाने आपके घर. सोनू सूद के इतना कहने पर विधायक अनंत सिंह ने हामी भरी. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से बातचीत के दौरान अनंत सिंह का अंदाज फिर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है.

पहले भी सोनू सूद कर चुके हैं अनंत सिंह की तारीफ

इससे पहले एक्टर सोनू सूद, विधायक अनंत सिंह की जमकर तारीफ भी कर चुके हैं. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक पॉडकास्ट में उनके व्यक्तित्व की खुलकर तारीफ की थी. अनंत सिंह का अंदाज सोनू सूद को खूब पसंद आया था. सोनू सूद ने बताया था कि वह अपनी फिल्मों के लिए लगातार लिखते रहते हैं. इसी दौरान उन्हें अनंत सिंह का कैरेक्टर काफी प्रभावित करने वाला लगा. उन्होंने कहा था, मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पर्सनैलिटी अलग है.

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनू सूद ने एक पुराना वीडियो भी याद किया था. उस वीडियो में एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से पूछा था कि बिहार में बढ़ते मर्डर पर क्या कहेंगे. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया था कि Unorganised मर्डर को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि अभी हम आपका मर्डर कर देंगे तो सरकार कैसे रोकेगी. सोनू सूद ने कहा कि उनका यह बेबाक अंदाज उन्हें काफी अलग बनाता है. वह जैसे हैं, वैसे ही सामने आते हैं.

Also Read: BPSC Mains परीक्षा आज से शुरू, दो लेवल पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिली एंट्री

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन