Bihar Teacher: बिहार के शिक्षकों के लिए ACS सिद्धार्थ का नया फरमान, अगर लेनी है गर्मी की छुट्टी तो करना होगा ये काम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Apr 2025 7:11 AM

विज्ञापन

Bihar Teacher (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है. अब सरकारी स्कूलों में छात्रों को दिए जाने वाले होमवर्क की न केवल समीक्षा होगी, बल्कि शिक्षकों को इसकी गुणवत्ता सुधारने की भी जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अहम और अनोखी पहल शुरू की है. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में होमवर्क की समीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है. इस फैसले का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में गहराई लाना और उन्हें ज्यादा जिम्मेदार बनाना है.

नई व्यवस्था के तहत अब शिक्षक केवल होमवर्क देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर दिन छात्रों के द्वारा किए गए होमवर्क की बारीकी से जांच करेंगे. शब्द चयन, लिखावट की स्पष्टता, उत्तरों की सटीकता और समझ की गहराई के आधार पर त्रुटियों की सूची बनाई जाएगी. इसके आधार पर छात्रों को विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा.

छात्रों के माता-पिता से भी मिलेंगे शिक्षक

अगर कोई छात्र होमवर्क नहीं करता है, तो शिक्षक उससे कारण पूछेंगे और आवश्यकता पड़ने पर उसके माता-पिता से मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे. इसका मकसद केवल होमवर्क पूरा कराना नहीं, बल्कि छात्रों में नियमितता, अनुशासन और आत्म-जवाबदेही की भावना विकसित करना है.

शिक्षकों को दिया जा रहा स्पेशल ट्रेनिंग

शिक्षकों को इस पहल की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें शिक्षण कौशल, संवाद तकनीक और मूल्यांकन पद्धति शामिल है. इसके अलावा स्कूलों की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है. अब स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, और अंतिम 10 मिनट शिक्षण कार्य और होमवर्क समीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं.

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने क्या कहा?

डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि “इस नई व्यवस्था से न केवल छात्रों का बौद्धिक विकास होगा, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और अधिक सक्रिय, प्रभावी और सकारात्मक बनेगा.”

Also Read: गर्मी की छुट्टियों में घूमिए बिहार की ये 5 शानदार जगहें, प्रकृति, रोमांच और शांति का है परफेक्ट कॉम्बो


विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन