Bihar: बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे कांवरियों से भरी गाड़ी बांका में पलटी, 19 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
Bihar: बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे कांवरियों से भरी गाड़ी बांका में पलट गयी. जिसमें 19 लोग घायल हो गये है. वहीं पांच लोगों की हालत गभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
बिहार के बांका में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे कांवरियों से भरी गाड़ी बांका में पलट गयी. जिसमें 19 लोग घायल हो गये है. वहीं पांच लोगों की हालत गभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. सभी घायल कांवरियों का जत्था दरभंगा का रहने वाला है. वे सभी झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम से पूजा कर लौट रहे थे. इसी दौरान बांका पहुंचते ही हादसे के शिकार हो गये.
जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित बीजीखोरबा मोड़ पर कांवरियों से भरी गाड़ी अनियंतत्रित होकर पलट गयी. जिसमें 19 कांवरिया घयल हो गए. जिसमें 19 कावरिया घायल हो गए. सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि 5 घायलों की स्थिति गंभीर है. जिसके कारण उन्हें बांका एसडीएसआर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
Also Read: बेगूसराय में 5 साल के मासूम बच्चे का शव केले के बगान से बरामद, मुंह को दबाकर हत्या करने का आरोप
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचायी. जानकारी के अनुसार जिन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं, उन्हें इलाज कर छुट्टी दे दी गयी है. वहीं गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










