ePaper

Aaj Bihar Ka Mausam : बिहार में ठंड की एंट्री! इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अलर्ट

Updated at : 15 Oct 2025 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Bihar Ka Mausam

Aaj Bihar Ka Mausam

Aaj Bihar Ka Mausam: सुबह की ओस, शाम की सिहरन और रात के गिरते तापमान… बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार ठंड न सिर्फ जल्दी आई है, बल्कि यह पिछले वर्षों से कहीं लंबी और कड़ाके की होने वाली है. इसके पीछे ‘ला नीना’ का अहम रोल बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून के पूरी तरह विदा होने से पहले ही ठंड ने दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चलने लगीं. राजधानी पटना समेत कई जिलों में रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं धूप में भी अब वह तपिश नहीं रही. यही वजह है कि धूप अब लोगों को ‘मीठी’ लगने लगी है और घरों में चादरें व हल्की रजाइयां निकल आई हैं.

ला नीना का असर: इस बार लंबी और तीखी होगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार सर्दी का असर बिहार में सामान्य से अधिक रहने वाला है. इसकी सबसे बड़ी वजह ‘ला नीना’ है, जिसके चलते प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य बना रहता है और वायुमंडलीय हवाएं ज्यादा ठंडी हो जाती हैं. इसका सीधा असर भारत के मौसम पर पड़ता है. वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर के मध्य से ही ठंड तेज़ हो जाएगी और दिसंबर-जनवरी में हाड़ कंपा देने वाली ठिठुरन देखने को मिलेगी. इसका असर देर तक रहने की संभावना जताई गई है.

आज का मौसम: साफ आसमान, हल्की धूप और सिहरन भरी सुबहें

बुधवार को बिहार का मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है. ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्के कोहरे और ओस की बूंदों के साथ दिन की शुरुआत हुई, जबकि शहरी इलाकों में भी ओस का असर दिखा. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच बना रहेगा. सुबह और शाम में हल्की ठंडक साफ महसूस की जा रही है.

आने वाले 7 दिन: खुशनुमा रहेगा मौसम, दिन में धूप और रात में ठंडक

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम के सामान्य और खुशनुमा बने रहने की भविष्यवाणी की है. आसमान साफ रहेगा, दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक महसूस की जाएगी. 13 अक्टूबर को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था. इसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्का उछाल आया और अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की उमस बढ़ी. हालांकि, रात का तापमान ठंडक का एहसास बनाए हुए है. हल्की धुंध के साथ धूपभरे दिन आने वाले सप्ताह को सुहावना बना सकते हैं.

Also Read: Pooja Special Train: त्योहारों में ‘पटरी’ पर 35% बढ़ा लोड, पूजा स्पेशल ट्रेनें बन गईं इंतजार की गाड़ी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन