Patna News: पटना के 60 हजार विद्यार्थी सरकारी योजनाओं से रहें वंचित, इस वजह से नहीं मिला लाभ

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 15 Jan 2025 8:50 AM

विज्ञापन

स्कूली छात्रों की तस्वीर

Patna News: पटना के सरकारी व सरकारी सहायता मिलने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत तो है, लेकिन उनका आधार बैंक से लिंक नहीं किया गया है. जिसकी वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला.

विज्ञापन

Patna News: पटना के सरकारी व सरकारी सहायता मिलने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत तो है, लेकिन उनका आधार बैंक से लिंक नहीं किया गया है. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से की गयी समीक्षा में यह बात सामने आयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी प्रखंड पदाधिकारी और सभी स्कूलों के अवर निरीक्षक को पत्र लिखकर इन विद्यार्थियों की आधार सिडिंग कराने का निर्देश दिया है.

60 हजार विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित

इसके साथ ही स्कूलों में प्रतिदिन कितने विद्यार्थियों की आधार सिडिंग की गयी, इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है. जिले में 60 हजार विद्यार्थी ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत है. इसके बावजूद भी इन विद्यार्थियों का आधार बैंक खाता से लिंक नहीं किया गया है. इस वजह से करीब 60 हजार विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ेगा.

Also Read: पटना हाईकोर्ट आज सुनेगा जनसुराज की याचिका, पीके के अनशन पर ये है लेटेस्ट अपडेट

विद्यार्थियों का डिटेल मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं

कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का डिटेल मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर अपडेट भी नहीं किया गया है. आधार सिडिंग नहीं होने की वजह से इन विद्यार्थियों क डिटेल मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर एक्सेप्ट नहीं हो पाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और स्कूल के अवर निरीक्षक को इन विद्यार्थियों से जुड़े संबंधित आंकड़ें मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन