ePaper

पटना में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद को मारी गोली, प्रेमिका की शादी के एक दिन पहले ही दे दी जान

Updated at : 06 Mar 2025 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
patna suicide news | In Patna, a young man committed suicide by shooting himself outside his girlfriend's house

मृतक की तस्वीर

Suicide News: पटना के दयाचक मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक युवक ने प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक मोनू दिल्ली में प्लंबर का काम करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था.

विज्ञापन

Suicide News: पटना के बाढ़ इलाके में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में प्लंबर का काम करता था. बताया जा रहा है कि मोनू अपनी प्रेमिका की शादी से एक दिन पहले दिल्ली से अपने गांव दयाचक आया था. उसने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की के इनकार करने पर उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मोनू खुद को शूट करता नजर आ रहा है.

शादी से पहले किया प्रपोज, फिर कर ली आत्महत्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोनू अपनी प्रेमिका के घर गया और उससे शादी करने की बात कही. लेकिन लड़की ने परिवार की सहमति के बिना शादी करने से इनकार कर दिया. इसी से आहत होकर उसने खुद को गोली मार ली. मिली जानकारी के अनुसार मोनू की प्रेमिका की शादी 6 मार्च को है. परिजनों ने बताया कि वह पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम करता था.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

परिजनों को आत्महत्या की वजह नहीं पता

मृतक के भांजे रोहित ने बताया कि मोनू और लड़की कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. लड़की की शादी के पहले ही वह यहां आया था. वह लड़की के घर के बाहर शादी की बात करने गया था. लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया. जिससे नाराज होकर उसने खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त मोनू फोन पर किसी से बात कर रहा था. पुलिस CCTV फुटेज और कॉल डिटेल की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन