ePaper

वेंटिलेटर से घर में चोरी करने घुसा था युवक, महिला को जेल, खून लगी लाठी जब्त

Updated at : 19 Mar 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
वेंटिलेटर से घर में चोरी करने घुसा था युवक, महिला को जेल, खून लगी लाठी जब्त

तुलसी मंडी मिरचइया गली मुहल्ले में सोमवार को घर में चोरी की नीयत से आये युवक की पीट कर हत्या मामले में उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

पटना सिटी में युवक की पीट कर हत्या का मामला

पटना सिटी. तुलसी मंडी मिरचइया गली मुहल्ले में सोमवार को घर में चोरी की नीयत से आये युवक की पीट कर हत्या मामले में उसकी पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के संबंध में कुछ सुराग मिले हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में हिरासत में ली गयी महिला पंचम मेहता की पत्नी मधु कुमारी को पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. वहीं घर में काम करने वाली नौकरानी से भी पूछताछ की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि चोरी की मंशा से युवक वेटिंलेटर के सहारे घर में घुसा था. परिजनों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष के अनुसार डॉग स्क्वायड की टीम पंचम मेहता के घर में गयी, जहां से खून लगी लाठी बरामद की गयी. दारोगा नंदलाल दास के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एएसपी ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन