जंक्शन के पहले यूटर्न के लिए बनेगा रास्ता

Updated:
विज्ञापन
जंक्शन के पहले यूटर्न के लिए बनेगा रास्ता

गोरिया टोली से पटना जंक्शन आने वाले वाहनों को यू-टर्न के लिए गोलंबर से पहले ही पिलर नं.13 और 14 के बीच से मीडियन हटाकर रास्ता बनाया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गोरिया टोली से पटना जंक्शन आने वाले वाहनों को यू-टर्न के लिए गोलंबर से पहले ही पिलर नं.13 और 14 के बीच से मीडियन हटाकर रास्ता बनाया जायेगा. यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पटना रेलवे स्टेशन के निकट मल्टी मॉडल हब एवं सब-वे निर्माण के बाद यातायात प्रबंधन से संबंधित बैठक में दिया गया. बैठक में यातायात प्रबंधन के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गयी व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पटना मल्टी मॉडल हब का निर्माण कार्य लगभग तैयार हो चुका है. साथ ही पटना जंक्शन से मल्टी मॉडल हब में यात्रियों को आने-जाने के लिए पेडेशट्रियन व एक्सलेटर का कार्य भी पूरा है. जिलाधिकारी द्वारा शेष बचे हुए कार्याें को दो से तीन दिनों के अंदर पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया.समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पटना जंक्शन के सामने स्थित गोलंबर को छोटा करने का कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है. जिलाधिकारी द्वारा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंता को उक्त कार्य को तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. पटना जंक्शन के आस-पास के क्षेत्रों को नो ऑटो जोन घोषित करते हुए उक्त क्षेत्र में अवैध वाहनों की पार्किग व वेंडरों द्वारा किये जाने वाले अतिक्रमण का अनुश्रवण करने के लिए पटना जंक्शन से जीपीओ तक स्मार्ट सिटी की ओर से जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा और नियंत्रण कक्ष बनाकर उसकी निगरानी की जाएगी. सड़क को अतिक्रमण करने वाले वेंडरों तथा अवैध पार्किंग करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पटना जंक्शन से जीपीओ गोलंबर तथा आर ब्लॉक तक अतिक्रमण मुक्त रखने व खराब सड़कों की मरम्मत जल्द कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में ऑटो एवं बस यूनियन के प्रतिनिधि भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन