ePaper

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,395 स्टूडेंट्स ने किया आवेदन

Updated at : 06 May 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,395 स्टूडेंट्स ने किया आवेदन

दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए लनामिवि की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-2025) में शामिल होने के लिए आवेदन समाप्त हो गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए लनामिवि की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-2025) में शामिल होने के लिए आवेदन समाप्त हो गया है. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच मई तक आवेदन लिया गया. आवेदन में त्रुटि सुधार छह से आठ मई तक होगा. एडमिट कार्ड 21 मई से जारी होगा. प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 28 मई को ही होगा. जानकारी के अनुसार बीएड व शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 1,57,355 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. वहीं, शिक्षा शास्त्री के लिए 429 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 21,269 स्टूडेंट्स ने आधे-अधूरे आवेदन किये हैं. वहीं, बीएड के लिए 1,31,395 व शिक्षा शास्त्री के लिए 217 स्टूडेंट्स ने शुल्क जमा किया है. कुल 1,31,612 स्टूडेंट्स ने शुल्क के साथ आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन