कारोबारी की मां के गले से झपट्टा मार कर छीन लिया सोने की चेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा मजार गली के रहने वाले इलेक्ट्रिक दुकान कारोबारी विशाल कुमार की मां शकुंतला देवी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और भाग गये.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शेखपुरा मजार गली के रहने वाले इलेक्ट्रिक दुकान कारोबारी विशाल कुमार की मां शकुंतला देवी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली और भाग गये. यह घटना शास्त्रीनगर थाने के जगदेव पथ के कुछ दूरी पर स्थित तनिष्क शोरूम के सामने आठ सितंबर को घटित हुई. कारोबारी विशाल की दुकान जगदेव पथ मोड़ पर है. उनकी मां दुकान से पैदल ही दूसरी दुकान की तरफ जा रही थी. इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और 20 ग्राम वजन के सोने की चेन छीनते हुए भाग गये. सोने की चेन की कीमत करीब 1.30 लाख के आसपास है. इस संबंध में विशाल कुमार ने शास्त्रीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है.इसी गैंग ने सात सितंबर को दो महिलाओं से छीनी सोने की चेन
इस मामले में जिस गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है, उसने शास्त्रीनगर इलाके में सात सितंबर व आठ सितंबर को तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली. तीनों ही मामले शास्त्रीनगर थाने में दर्ज किये गये हैं. सात सितंबर को श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग केनाल रोड पैराडाइस हॉस्टल में रहने वाली छात्रा कुमारी पुष्पलता के गले से सोने की चेन छीन ली. यह घटना पुनाईचक विश्वेश्वरैया भवन के बांए रोड में घटित हुई. बाइक सवार दो बदमाश बिना हेलमेट के उनके सामने से आये और झपट्टा मार कर सोने की चेन छीनते हुए भाग गये. इसके बाद बदमाशों ने सात सितंबर को ही शाम 7.45 बजे राजवंशी नगर रोड नंबर एक में रहने वाले रमेश कुमार की पत्नी सविता देवी के गले से झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन लिया. वह मंदिर से वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान राजवंशी नगर में एक निजी स्कूल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. इधर, इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










