बिहटा में सोन नदी में डूबने से किसान की मौत
Author Vipin prakash yadav
Updated:
विज्ञापन

patna news: बिहटा. रविवार को बिहटा प्रखंड के मौदही गांव में सोन नदी में भैंस चराने गये एक किसान की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गयी.
विज्ञापन
बिहटा. रविवार को बिहटा प्रखंड के मौदही गांव में सोन नदी में भैंस चराने गये एक किसान की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी मनमोहन राय के 35 वर्षीय पुत्र निवादीप कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर सीओ बिहटा से मुआवजा दिलाने की भी मांग की.
मसौढ़ी में दहीभता में ठनका गिरने से युवक की मौत
मसौढ़ी. थाना के दहीभता में रविवार को देर शाम तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से वार्ड नंबर 1 निवासी गंधौर चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र मनोहर चौधरी की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बताया कि वह अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था. इसी बीच तेज बारिश होने लगी, बारिश होता देख वह घर आने लगा, लेकिन हवा के साथ तेज बारिश की वजह से वह एक ताड़ के पेड़ नीचे खड़ा हो गया. इसी दौरान गरज के साथ ठनका गिरा और वह उसकी जद में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










