जिउतिया स्नान के लिए मां के साथ गया बच्चा नदी में डूबा
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 15 Sep 2025 12:19 AM
patna news: मोकामा. रविवार को माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख, समृद्धि के लिए निर्जला जिउतिया का व्रत किया हुआ था, घोसवरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ स्नान के लिए गया एक बालक नदी में डूब गया.
मोकामा. रविवार को माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख, समृद्धि के लिए निर्जला जिउतिया का व्रत किया हुआ था, घोसवरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ स्नान के लिए गया एक बालक नदी में डूब गया. रविवार की शाम तक स्थानीय लोग उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. वहीं उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है और वो बार-बार बेहोश हो जा रही है. नदी में डूबा बारह वर्षीय बालक संतोष कुमार घोसवरी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी राम जनम महतो का पुत्र था.
करेंट लगने से किशोर की हुई मौत
मनेर. रविवार शाम सराय पंचायत के महुआरी बगीचा गांव में जिउतिया व्रत के लिए झलासी लाने के दौरान खेत में नंगे विद्युत तार के करंट के चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सराय पंचायत के महुआरी बगीचा गांव निवासी देवलगन पासवान का 15 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार रविवार की शाम को घर की महिलाओं के कहने पर जिउतिया व्रत को खेत से झलासी लाने के लिए गया हुआ था. इस बीच खेत में नंगे बिजली के तार के चपेट में आ गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










