लालू का सामान्य कार्यकर्ता भी मोदी को निगम चुनाव में दे सकता है मात : तेजस्वी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह कहते हैं लालू जी चुनाव नहीं लड़ सकते. पर सुशील मोदी को चुनौती दिया जाता है कि वह पूरे बिहार में अपनी पसंद की किसी निगम के वार्ड चुनकर चुनाव लड़ लें. उन जैसे अखबारी नेताओं को […]
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह कहते हैं लालू जी चुनाव नहीं लड़ सकते. पर सुशील मोदी को चुनौती दिया जाता है कि वह पूरे बिहार में अपनी पसंद की किसी निगम के वार्ड चुनकर चुनाव लड़ लें.
उन जैसे अखबारी नेताओं को लालू जी द्वारा नामित कोई भी कार्यकर्ता ऐसी धूल चटा देगा कि सारी हेकड़ी उतरकर राजनीति का क,ख,ग भूल जायेंगे. अगर दम है तो वह राजद के इस चुनौती को स्वीकार करें अन्यथा यह स्वीकार करें कि वह छपास रोग से ग्रस्त और कागजी नेता हैं.
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुशील मोदी की जो राजनीतिक हालात बना दी है उससे उनके साथ सिर्फ सहानुभूति है. उस दर्दनाक पीड़ा को तो वह बखूबी समझते होंगे कि क्यों उनके साथ भाजपा में ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों में यकीन करती है. सभी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है.
हमारी सरकार में भाजपा की तरह फासीवाद नहीं है. अगर हमारे विधायक या नेता अनशन पर बैठे हैं तो सुशील मोदी के पेट में मरोड़ें क्यों उठ रहे हैं. मोदी को चाचा शब्द से संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपके दोहरेपन की कोई सीमा है या नहीं? भाजपा का कोई और नेता अखबार में न छप जाये, उससे पहले ही अपनी अनर्गल बयानबाजी से स्पेस घेरने की फिराक में रहते हैं. वह अपने भाई की कंपनी की कारगुजारियों पर क्यों नहीं बोलते?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










