गांधी जयंती से बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध चलेगा सशक्त अभियान : नीतीश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2017 7:32 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कुपोषण की चर्चा करते हुए आज कहा कि आगामी गांधी जयंती से बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध भी सशक्त अभियान चलायेंगे. यहां महावीर वात्सल्य अस्पताल के 11वीं स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कुपोषण की चर्चा करते हुए आज कहा कि आगामी गांधी जयंती से बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध भी सशक्त अभियान चलायेंगे. यहां महावीर वात्सल्य अस्पताल के 11वीं स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बाल विवाह से स्वास्थ्य की कई समस्यायें उत्पन्न होती है. मां और बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं. उनका विकास अच्छी तरह नहीं हो पाता है.

बिहार में नयी पीढी में स्टंटिग की समस्या (कम लंबाई) की चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टंटिंग को कैसे दूर करें हम इसमें लगे हुये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सामाजिक आंदोलनों की कमी रही है. बिहार राजनीतिक परिवर्तन का केंद्र रहा है. सामाजिक आन्दोलन बिहार में उतना सक्रिय नहीं रहा. मैंने राज्य सत्ता के बदौलत सामाजिक आंदोलन की शुरुआत की. नारी सशक्तिकरण शराबबंदी नशामुक्ति बेटी रक्षक रथ आदि की शुरुआत की.’ नीतीश ने कहा कि बिहार में प्रजनन दर 39 से घटकर 32 हुई है परंतु यह राष्ट्रीय दर से ज्यादा है. हमने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया. हर ग्राम पंचायत में 12वीं स्तर का विद्यालय स्थापित किया जायेगा, जिससे धीरे-धीरे प्रजनन दर घट जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शराबबंदी जैसा सामाजिक सुधार हुआ है. बहुत लोग इसे अपने स्वायत्ता से जोड़कर देखते हैं. आज देखिये शराबबंदी का कितना अच्छा प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि मानसिक वैचारिक और सामाजिक परिवर्तन से बड़ी कोई चीज नहीं है. शराबबंदी एवं नशामुक्ति के लिये बनायी गयी मानव श्रृंखला में चार करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया.

नीतीशकुमार ने कहा कि महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू की. एक महिला द्वारा कहा गया कि शराबबंदी की तरह ही दहेज प्रथा पर भी अभियान चलाइये. हम दहेज प्रथा और बाल विवाह के विरुद्ध भी सशक्त अभियान चलायेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर से बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध सशक्त अभियान चलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में कार्यभार संभालने के एक सप्ताह के अंदर डब्लूएचओ और युनेस्को के प्रतिनिधियों ने पोलियो उन्मूलन के बारे में बात की. इसके बाद सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान की जिम्मेदारी दी. बिहार में पल्स पोलियो अभियान बहुत ही सफलतापूर्वक हुआ. उन्हाेंने कहा कि जब वह पाकिस्तान गये थे तो वहां पल्स पोलियो अभियान वाले उनसे मिलना चाहते थे. उन्होंने बिहार में पल्स पोलियो अभियान के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के संबंध में पूछा कि उन्हें सभी चीजें विस्तार से बताई.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में नियमित टीकाकरण पहले बहुत कम हुआ था पर अब यह बढ़ गया है. अब नियमित टीकाकरण 84 से 85 प्रतिशत पहुंच गया है. हमारा लक्ष्य है कि हम नियमित टीकाकरण में देश के शीर्ष पांच राज्यों में हो. मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में सुधार की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राय: यह देखा जाता है कि बेटे के बीमार होने पर लोगों द्वारा उसका तत्काल इलाज कराया जाता है. बेटियों के मामले में यह तत्परता नहीं रहती है, यह चिन्ता का विषय है. इस पर अभियान चलाने की भी चर्चा करता हूं.

सीएम ने कहा कि महावीर मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है. इस विषय को भी लोगों के बीच में प्रचारित कीजिए. साथ ही बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी बोलिए. नशामुक्ति और शराबबंदी के खिलाफ तो बोलते ही रहते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्तूबर से बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध सशक्त अभियान चलेगा, आप भी अपने मंदिर के माध्यम से प्रचारित कीजिए.

इस अवसर पर न्यायमूर्ति राजेन्द्र प्रसाद, उदय सिन्हा, आचार्य किशोर कुणाल, विधान पार्षद रणवीर नन्दन और यूनिसेफ के असादुर रहमान आदि उपस्थित थे.

तेजस्वी यादव का ट्वीट, लिखा- दम है तो सुशील मोदी…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन