ePaper

नीतीश सरकार ने PM मोदी को दिलाया भरोसा, जुलाई से सभी थानों में दर्ज होगा ऑनलाइन FIR

Updated at : 24 May 2017 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार ने PM मोदी को दिलाया भरोसा, जुलाई से सभी थानों में दर्ज होगा ऑनलाइन FIR

पटना : बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के सभी पुलिस थानों में ॲानलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की शुरुआत आगामी जुलाई से करने का भरोसा दिलाया है. प्रधानमंत्री को उक्त आशय का आश्वासन बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम उनसे रुबरु होते हुए दिया. मुख्यसचिव ने बताया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के सभी पुलिस थानों में ॲानलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की शुरुआत आगामी जुलाई से करने का भरोसा दिलाया है. प्रधानमंत्री को उक्त आशय का आश्वासन बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम उनसे रुबरु होते हुए दिया.

मुख्यसचिव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार के सभी पुलिस थानों में ॲानलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की व्यवस्था आगामी जुलाई महीने से कर दी जाएगी. बिहार के कुल 39 पुलिस जिलों में वर्तमान में 853 पुलिस थाने हैं जिनमें से 40 रेल थाना हैं. राजधानी पटना में कुल 67 थाने हैं. मुख्यसचिव ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए सभी थानों में आधाभूत संरचना का विकास किया जा रहा है तथा पुलिस थानों में कम्प्युटर आपरेटर उपलब्ध कराए गए हैं. पुलिस आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत सभी थानों को कम्प्युटर से जोड़ा जाना है.

बिहार : 7वें वेतनमान की अधिसूचना जारी, मई के मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन