बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट होगी लांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मई दिवस यानी 1 मई को श्रम संसाधन विभाग की ओर से बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के वेबसाइट को लांच किया जायेगा. इस मौके पर नियोजन भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वेबसाइट का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश करेंगे. इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव दीपक […]
विज्ञापन
पटना : मई दिवस यानी 1 मई को श्रम संसाधन विभाग की ओर से बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के वेबसाइट को लांच किया जायेगा. इस मौके पर नियोजन भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वेबसाइट का उद्घाटन श्रम संसाधन ��ंत्री विजय प्रकाश करेंगे.
इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह तथा राज्य के श्रमायुक्त गोपाल मीणा भी मौजूद रहेंगे. वेबसाइट के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के निबंधन हेतु आधार सत्यापन हो सकेगा तथा श्रमिक एक से अधिक जगहों से निबंधित नहीं हो सकेंगे. वेबसाइट के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को कम समय में योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.
इसके अतिरिक्त वरीय पदाधिकारियों के द्वारा इन योजनाओं के जिलों में क्रियान्वयन के संबंध में सही जानकारी प्राप्त होती रहेगी. इसके अलावा मई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ द्वारा 20 श्रमिकों को, बीपीसीएल, फतुआ आइओसीएल, एचपीसीएल, कोकाकोला, सुधा डेयरी एवं बालमुकुन्द द्वारा पांच-पांच तथा बाटा की ओर से 10 श्रमिकों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










