पूर्व CM मांझी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में MLA अनंत सिंह को मिली जमानत

पटना : बिहारमें मोकामा से विधायक अनंत सिंह को अाज कोर्ट से राहत मिली है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है. इससे पहले अनुसूचित जाति/जनजाति अदालतमें शनिवार काे दाखिल की गयी माेकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत […]
पटना : बिहारमें मोकामा से विधायक अनंत सिंह को अाज कोर्ट से राहत मिली है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है.
इससे पहले अनुसूचित जाति/जनजाति अदालतमें शनिवार काे दाखिल की गयी माेकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद अदालत ने अभियाेजन पक्ष से केस डायरी की सीडी की मांग की थी. गौर हो कि 16 फरवरी, 2015 काे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भांजे उपेंद्र मांझी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
कांति सिंह ने भी राबड़ी के नाम कर दी थी 95 डिसमिल जमीन
जिसमें कहा गया था कि 11 फरवरी, 2015 काे एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर माेकामा विधायक अनंत सिंह ने उनके मामा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी काे नीचा दिखाने व प्रताड़ित करने के उद्देश्य से उनके लिए अपशब्द कहे थे. प्राथमिकी में कहा गया था कि 14 फरवरी काे भी एक अन्य न्यूज चैनल पर इसी घटना की पुनरावृत्ति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










