ePaper

बिहार : मरीजों को उनके हाल पर छोड़ पीएमसीएच और एसकेएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

Updated at : 24 Apr 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मरीजों को उनके हाल पर छोड़ पीएमसीएच और एसकेएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

पटना : मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट और हंगामे के विरोध में सोमवार को राजधानी पटना के पीएमसीएच के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है. डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. पीएमसीएच की ओपीडी सुबह से ही ठप हो गयी है. सभी डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच मामले […]

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट और हंगामे के विरोध में सोमवार को राजधानी पटना के पीएमसीएच के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है. डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. पीएमसीएच की ओपीडी सुबह से ही ठप हो गयी है. सभी डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच मामले के विरोध में 48 घंटे की हड़ताल पर चले गये हैं.

सोमवार से जूनियर डॉक्टर दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इससे इलाज व्यवस्था पूरी तरह बाधित होने की आशंका है. दरअसल, मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों मारपीट की घटना के विरोध और डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर यह हड़ताल की गयी है. पीएमसीएच जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार यादव का कहना है कि अगर दो दिनों के अंदर मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की व्यवस्था और हमारी मांगों पर स्वास्थ्य विभाग और बिहार सरकार ध्यान नहीं देगी, तो हड़ताल की अवधि बढ़ायी भी जा सकती है.

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष

कहना है कि इमरजेंसी को छोड़ सभी जगहों पर जूनियर डॉक्टर अपनी सेवा नहीं देंगे. ऐसे में ओपीडी, वार्ड में भरती मरीज, ऑपरेशन थियेटर आदि जगहों पर कार्य बाधित रहेंगे. यहां आनेवाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पीएमसीएच में करीब 800 जूनियर डॉक्टर कार्यरत हैं. वहीं, इनकी तुलना में महज 250 सीनियर डॉक्टर सेवा दे रहे हैं.

ऐसे में मरीजों को परेशानी होगी. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ लखींद्र प्रसाद ने बताया कि अगर मरीजों को परेशानी हुई, तो वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. बाहर के डॉक्टरों से भी संपर्क किये गये हैं, अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सेवा ली जायेगी.

मुजफ्फरपुर में हालत खराब

वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर से खबर मिल रही है कि एसकेएमसीएच में डॉक्टरों ने पर्ची काटना बंद कर दिया है. ओपीडी सेवा बिल्कुल ठप कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक मरीजों का बुरा हाल है. सैकड़ों मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं. एसकेएमसीएच में अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि सुबह नेशनल हाइवे 102 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये, लेकिन उन्हें एसकेएमसीएच में इलाज की सुविधा नहीं मिली. परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया है.

यह भी पढ़ें-
VIDEO में देखिए मुजफ्फरपुर SKMCH में हुई मारपीट, फायरिंग और जलते हुए एंबुलेंस के साथ पूरी खबर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन