ePaper

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार न्यूयॉर्क में हुए सम्मानित

Updated at : 24 Apr 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार न्यूयॉर्क में हुए सम्मानित

पटना/ वाशिंगटन : भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला प्राप्त करने में मदद करने के लिए ‘सुपर 30′ के संस्थापक आनंद को सम्मानित किया. बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीएजीएएनए) की ओर से आयोजित समारोह में समुदाय के सदस्यों ने कम आय वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए […]

विज्ञापन

पटना/ वाशिंगटन : भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला प्राप्त करने में मदद करने के लिए ‘सुपर 30′ के संस्थापक आनंद को सम्मानित किया.

बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीएजीएएनए) की ओर से आयोजित समारोह में समुदाय के सदस्यों ने कम आय वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए कुमार की सराहना की.
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स के अध्यक्ष रमेश कुमार और उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने आनंद को स्मृति चिन्ह दिया.

आपको बता दें कि आनंद कुमार और उनका पूरा परिवार गरीब व समाज के वंचित तबके के बच्चों के उत्थान के लिए वर्षो से लगा हुआ है. आनंद के प्रयास से बच्चे आईआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रतिवर्ष प्रवेश पा रहे हैं. आनंद कुमार के योगदान को आज देश और विदेश में गर्व से याद किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन